वीरता पुरस्कार से सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ के माउंटेन मैन राहुल
रायपुर
छत्तीसगढ़ के पहले एवेरेस्ट पर्वतारोही व माउंटेन मैन के नाम से प्रसिद्ध पर्वतारोही राहुल गुप्ता को दिल्ली में वीरता पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। गुप्ता को यह सम्मान स्पोर्ट्स के क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए वीरता फाउंडेशन के वर्षगांठ पर संस्था के संस्थापक व संरक्षक आर्मी के मेजर जनरल रिटायर्ड प्रमोद कुमार शहगल व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्य अथितियों में मेजर जनरल रिटायर्ड यश मोर व कैप्टन रिटायर्ड धर्मवीर सिंह व जिंदा शहीद के नाम से प्रसिद्ध एमएस बिट्टा भी मौजूद रहे। इस अवार्ड समारोह के लिए एनसीसी के छह पूर्व कैडेट्स देशभर से चयनित किए गए थे। इसमें छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि अवार्ड पाने वालों में प्रदेश के राहुल सबसे युवा थे।
