पहली बार स्क्रीन पर एक साथ एक्शन करते नजर आएंगे अर्जुन-विद्युत

अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल को लेकर एक खबर सामने आ रही है, वो यह है कि दोनों एक्टर एक ही फिल्म के लिए साथ आ सकते हैं। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन ने विद्युत की एक एक्शन फिल्म साइन कर ली है। एक्शन के लिहाज से यह फिल्म बेहद खास होने वाली है। रिपोर्ट्स हैं कि दोनों एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन को विद्युत के साथ एक एक्शन फिल्म में साइन कर लिया गया है। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। यह एक कमर्शियल एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। इसमें अर्जुन निगेटिव भूमिका में दिखने वाले हैं। बता दें कि खुद को दुनियाभर में एक एक्शन स्टार के रूप में स्थापित कर चुके विद्युत अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले खुद ही इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। नवंबर के आसपास इसकी शूटिंग शुरू होगी। खास बात यह है कि पहली बार अर्जुन और विद्युत पर्दे पर एक साथ एक्शन करते दिखाई देंगे। दोनों फिल्म में अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *