टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड की टीम का हुआ ऐलान
नई दिल्ली
आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों का ऐलान होना शुरू हो चुका है। टीमें 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीमें अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर रही हैं। इसी लिस्ट में अब आयरलैंड का नाम भी शामिल हो गया है। आयरलैंड ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड कप के लिए टीम की कमान एंड्रयू बालबर्नी को सौंपी गई है। अनकैप्ड स्पिनर ग्राहम कैनेडी को भी टीम में जगह दी गई है। आयरलैंड की नेशनल क्रिकेट टीम सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन,एंड्रयू व्हाइट ने कहा, 'मुझे लगता है कि गेरेथ डेलानी का वापस आना एक बड़ा कारक था। मैंने सोचा था कि जिस तरह से उन्हें दक्षिण अफ्रीका सीरीज के माध्यम से प्रबंधित किया गया था और टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों के आसपास शामिल होना उनके लिए पदार्पण करने के लिए महत्वपूर्ण था।' वहीं उनके कोच ग्राहम फोर्ड ने कहा है कि उनके लिए हर मैच एक बड़ा इवेंट है। आयरलैंड अपने टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 18 अक्टूबर से करेगी। राउंड 1 में नीदरलैंड, श्रीलंका, नामीबिया से खेलेगी।
कुछ ऐसी दिखती है आयरलैंड की टी-20 वर्ल्ड कप की टीम:
एंड्रयू बालबर्नी (c), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, शेन गेटकेट, ग्राहम कैनेडी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, केविन ओ'ब्रायन, नील रॉक, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग
