साउथ अफ्रीका की टीम का हुआ ऐलान
नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका ने अपने तीन सबसे अनुभवी टी-20 खिलाड़ियों को ही टीम में नहीं चुना है। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस, लेग स्पिनर इमरान ताहिर और ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को टीम में जगह नहीं मिली है। डु प्लेसिस पिछले 6 महीने से टीम से बाहर चल रहे थे। साउथ अफ्रीका की टीम की कमान टेंबा बावुमा को दी गई है। क्विंटन डिकॉक को टीम में जगह मिली है। डेविड मिलर को टी20 टीम में जगह मिली है। तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। स्पिनर तबरेज शम्सी को भी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। केशव महाराज को टीम में जगह मिली है। महाराज ने साउथ अफ्रीका के लिए कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ग्रुप 1 का हिस्सा है। जिसमें उसके अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम शामिस हैं और दो टीमें क्वालिफायर्स खेलने के बाद शामिल होंगी। साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला सुपर 12 में 23 अक्टूबर को आबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 17 अक्टूबर होगा और फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम
टेंबा बावुमा(कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासीन, जॉन फॉर्टुइन, केशव महाराज,एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एंगीडी, एनरिक नॉर्ट्जे, , ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रैसी वान डेर डुसेन, तबरेज शम्सी
रिजर्व खिलाड़ी-
लिजाद विलियम्स, जॉर्ज लिंडे, एंडिले फेहलुकवायो
