दास्तानगोई और शाम-ए-मौसीकी11 का ऑनलाइन आयोजन बुधवार को
भोपाल
मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा गमक के अंतर्गत गुरुवार 9 सितम्बर, 2021 को शाम 7 बजे 'दास्तानगोई' और 'शाम-ए-मौसीकी'11 का ऑनलाइन आयोजन किया जायेगा। निदेशक डॉ० नुसरत मेहदी ने बताया कि दारा शिकोह की 362वीं पुण्य-तिथि पर 'दास्तानगोई' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विख्यात हिस्टोरियन सिकन्दर मलिक 'दारा शिकोह भारतीय सांझा संस्कृति के वाहक' विषय पर दास्तान पेश करेंगे। इसके साथ ही 'शाम-ए-मौसीकी' में भोपाल की उपासना सारंग त्यागी गजलों की सांगितिक प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का प्रसारण उर्दू अकादमी के फेसबुक पेज और यूट्यूब पर किया जायेगा।
