नई शिक्षा नीति लागू करने से प्रदेश के जीईआर में होगी बढ़ोतरी

भोपाल
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के लागू होने से प्रदेश के सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 में मप्र का सफल नामांकन अनुपात 24.2 प्रतिशत था जो राष्ट्रीय 27.1 प्रतिशत के आसपास है। डॉ. यादव मंगलवार को प्रदेश के 39 निजी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग में कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *