बीयू सबसे पहले परिणाम जारी करने की कवायद में जुटा

भोपाल
मध्यप्रदेश के कॉलेज और विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष और सेमेस्टर की परीक्षाएं अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। ओपन बुक सिस्टम के सभी रिजल्ट सबसे पहले जारी करने की बरकतउल्ला विश्वविद्यालय कवायद में लगा हुआ है। प्रदेश के सभी विवि विशेष परीक्षा कराने में लगे हुए हैं। बीयू करीब एक हजार विद्यार्थियों के लिए पूरी व्यवस्था जुटाएगा।

बीयू यूजी के प्रथम और द्वितीय वर्ष और पीजी के द्वितीय सेमेस्टर के करीब दो लाख विद्यार्थियों की 20 लाख कॉपियों का मूल्यांकन करा रहा है। बीयू हरेक शिक्षक को 400-400 कॉपियों के दो-दो बंडल दे रहा है। समय पर मूल्यांकन करने पर उन्हें दोबारा से 400-400 के दो-दो बंडल दिए गए हैं। बीयू में कापियों जमा होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसलिए बीयू रिजल्ट देने की शुरुआत सितंबर के तीसरे सप्ताह तक सभी रिजल्ट जारी हो जाएंगे। डिप्टी रजिस्ट्रार शैलेंद्र जैन के मुताबिक परीक्षाएं ओपन बुक से कराई गई हैं। मूल्यांकन पूर्ण कर रिजल्ट जारी करने की कवायद चल रही है। समय रहते यूजी-पीजी के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।

बीयू यूजी के अंतिम वर्ष और पीजी के अंतिम सेमेस्टर की विशेष परीक्षा कराएगा। ये परीक्षा उन्हीं विद्यार्थियों की होगी, जो जून-जुलाई की ओपन बुक परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए थे। विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने 13 सितंबर तक आॅनलाइन एग्जाम फॉर्म जमा कर सकते हैं। परीक्षा सितंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में शुरू होगी। विशेष परीक्षा में करीब एक हजार विद्यार्थी ही शामिल होंगे। उक्त विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराने के लिए बीयू पूरी कवायद करना होगी। इसमें बीयू के लाखों रुपए खर्च होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *