सह प्रभारी लेंगे भोपाल और रायसेन के संगठन की रिपोर्ट

भोपाल
महिला कांग्रेस सागर और शहडोल संभाग की आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में समीक्षा बैठक चल रही है। वहीं कांग्रेस के राष्टÑीय सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी गुरुवार को भोपाल और रायसेन जिले की बैठक लेने के लिए आ रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अपने हर स्तर पर संगठन को मजबूत करने के प्रयास में जुटी हुई है। इसी क्रम में आज सागर और शहडोल संभाग की महिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने भोपाल बुलाया है। इन दोनों संभागों की पदाधिकारियों के साथ संगठन के काम काज की समीक्षा की जा रही है। साथ ही इन दोनों संभागों में आने वाले समय में किन-किन मुद्दों पर आंदोलन महिला कांग्रेस कर सकती है, यह भी रणनीति बनाई जा रही है।

इधर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी गुरुवार को भोपाल आ रहे हैं। वे गुरुवार को भोपाल जिले की बैठक लेंगे। जिसमें जिला, ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इस बैठक के अगले दिन वे रायसेन बैठक लेने के लिए जाएंगे। दोनों ही जिलों में मंडलम और सेक्टर के गठन और समितियां बनाएं जाने को लेकर वे बातचीत करेंगे। साथ ही जिला कांग्रेस के काम काज की समीक्षा भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *