अटल विवि के नए भवन में निरीक्षण करने पहुंचे कुलसचिव

बिलासपुर
30 करोड़ की लागत से अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविालय का नया भवन बिरकोना में तैयार हो चुका है। दीपावली से पहले शिफ्टिंग की तैयारी है। कुलसचिव प्रो.सुधीर शर्मा ने बुधवार की सुबह नए भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने आदेश दिया।

निरीक्षण को लेकर प्रो.शर्मा ने कहा कि एक दिन पूर्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा.एचएस होता और अन्य अधिकारियों के साथ मुआयना कर चले गए थे।

बिजली और पार्किंग को लेकर रात में चर्चा के बाद सुबह स्थल को देखने पहुंचे थे। सिविल कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कुछ कमरों में पाटीशन का काम बाकी है। कुलपति कक्ष सहित अन्य कमरों में छिटपुट काम हैं जिन्हें जल्द पूरा करने कहा है। निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग की ओर से अब हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसके लिए अभी लगातार आना पड़ेगा। हमारा प्रयास है कि दीपावली से पहले यहां अकादमिक शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं प्रारंभ हो सके।

बता दें कि 30 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 34 हजार 400 वर्ग मीटर में निर्माण पूरा हुआ है। राष्ट्रीय उच्च स्तर शिक्षा अभियान (रूसा) की ओर से लगभग अनुदान मिल चुका है। कुल 68.76 एकड़ भूमि है। अकादमिक ब्लाक ग्राउंड में चार फ्लोर हैं। इसके साथ एप्रोच रोड और बाउंड्रीवाल का निर्माण भी करा लिया गया है। वहीं उद्धाटन के लिए अब अतिथियों को लेकर मंथन शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि इस अवसर पर कई बड़ी हस्तियां पहुंचेगी। फिलहाल अतिथियों के नाम को लेकर अभी चुप्पी है। राज्यपाल अनुसुईय्या उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का आना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *