केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव से श्रम एवं खनिज साधन मंत्री सिंह ने की भेंट

भोपाल

श्रम एवं खनिज सांधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव से सौजन्य भेंट की। मंत्री सिंह ने सागर संभाग एवं विंध्य क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कर्मचारी बीमा सेवाओं का नवीन अस्पताल पन्ना में खुलवाने का अनुरोध किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से पन्ना विधानसभा के अंतर्गत प्रस्तावित हरसा बगोहा मोड़ से सलैया मोड़ तक 12.4 कि.मी. मार्ग के सड़क निर्माण के लिए पर्यावरण स्वीकृति दिलाए जाने का आग्रह किया।

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव नेश्रम मंत्री सिंह की दोनो मांगों को यथाशीघ्र स्वीकृति देने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *