13 सूत्रीय मांग को लेकर एनएसयूआइ ने किया नालंदा परिसर में प्रदर्शन

रायपुर
नालंदा परिसर में अध्ययनरत छात्रों ने एनएसयूआई के कार्यकतार्ओं के साथ मिलकर आज नालंदा पसिर में 13 सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर बैठक जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने छात्रों को बताया कि 14 दिन के अंदर उनकी सभी मांगे पूरी हो जाएगी।  मांग पूरी नहीं होने पर एक बार छात्र और एनएसयूआई के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने मजबूर होंगे। करेंगे छात्र।

एनएसयूआइ कार्यकर्ता शातंनु झा ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि लाइब्रेरी में बहुत समय से अव्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं और छात्र-छात्राओं से दुर्व्यवहार करने की शिकायत मिल रही है। इसको लेकर नालंदा परिसर के नोडल अधिकारी केदार पटेल और लाइब्रेरियन मंजुला जैन को समस्याओं से अवगत कराया गया। वहीं, नोडल अधिकारी केदार ने सामूहिक रूप से लिखित आश्वासन देकर 14 दिनों के भीतर सभी मांगों को पूरा करने का वादा किया है। अगर 14 दिनों में छात्रों की मांग पूरी नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट का घेराव कर नोडल अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। प्रदर्शन में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव निखिल बघेल, सूरज साहू, अजय मिश्रा, नूर अली, विनय, विमल, देवेंद्र समेत सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

एनएसयूआई और छात्रों की मांग है कि शिफ्ट सिस्टम पूर्ण खत्म हो और दोपहर दो बजे किसी को भी बाहर न निकाला जाए। लाइब्रेरी समिति के सदस्य किसी भी स्तर पर सामूहिक रूप से दुर्व्यवहार न करें। वाई फाई, एयर कंडीशनर और कंप्यूटर सिस्टम को शीघ्रता से सुधार किया जाए और समय-समय पर मेंटेनेंस किया जाए। नालंदा परिसर में डेंगू मच्छर के केंद्र दलदल तालाब की सफाई की जाए। बीपीएल कार्डधारी विद्यार्थियों को नियमत: निम्न दरों में एडमिशन देकर उनके लिए पढ़ाई उपर्युक्त माहौल दिया जाए। छात्राओं की सिक्योरिटी चेक करने के लिए महिला स्टाफ या महिला गार्ड की नियुक्ति की जाए। प्रतिमाह एक दिन विद्यार्थियों के साथ बैठक आहूत की जाए, ताकि होने वाली दिक्कतों को नालंदा परिसर लाइब्रेरी समिति के समक्ष रखा जा सके। नालंदा परिसर लाइब्रेरी में एक पारदर्शी शिकायत पेटी लगाई जाए, ताकि शिकायत होने की स्थिति में शिकायत पत्र डालकर उसे उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जा सके सहित अन्य मांगे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *