इंडोनेशिया की एक जेल में लगी आग, 41 कैदियों की मौत

 नई दिल्ली 
इंडोनेशिया की राजधानी के निकट बुधवार तड़के एक जेल में आग लगने से कम से कम 41 कैदियों की मौत हो गई, वहीं 39 अन्य झुलस गए। न्याय मंत्रालय के सुधार विभाग के प्रवक्ता रिका अपरिआंती ने कहा कि यह आग राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित तांगेरांग जेल के 'सी ब्लॉक में लगी। इस जेल में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अपराधियों को रखा जाता है। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस जेल की क्षमता 1225 कैदियों को रखने की है लेकिन यहां दो हजार से अधिक कैदियों को रखा गया था। आग लगने के वक्त जेल के 'सी ब्लॉक में 122 कैदी थे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सैनिकों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका और सभी कैदियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जेल से भागने के लिए और दंगों के कारण आग लगना इंडोनेशिया में आम है, जेलों में भीड़भाड़ एक समस्या बन गई है जो खराब फंडिंग से जूझ रही हैं और बड़ी संख्या में लोग अवैध ड्रग्स के खिलाफ गिरफ्तार हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *