मुख्यमंत्री चौहान ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएँ दी
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि गुरु ग्रंथ साहिब हमें सेवा, प्रेम और सौहार्द की शिक्षा देने के साथ मानवता के कल्याण के पथ पर चलने की सीख देते हैं। उनकी शिक्षा को आत्मसात कर हम भी समाज की उन्नति एवं विश्व के उत्थान में अपना सर्वोच्च योगदान दें। उल्लेखनीय है कि सिखों के पाँचवें गुरु अर्जन देव जी ने 1604 में आज ही के दिन पहली बार गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया था।
