70 करोड़ के पार हुआ देश में टीकाकरण का आंकड़ा, महज 13 दिनों में लगीं 10 करोड़ डोज

 नई दिल्ली 
कोरोना वायरस से जंग में देश ने एक बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है। अब तक देश भर में 70 करोड़ से ज्यादा टीके लग चुके हैं। यही नहीं 60 करोड़ से आंकड़ा 70 करोड़ तक पहुंचने में महज 13 दिनों का ही वक्त लगा है। कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत इस साल जनवरी में हुई थी और तब से अब तक इसकी स्पीड में लगातार इजाफा हो रहा है। पहले 10 करोड़ टीके लगने में जहां 85 दिनों का वक्त लगा था। वहीं यह आंकड़ा 10 से 20 तक पहुंचने में 45 दिन ही लगे थे। उसके बाद से लगातार कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार में इजाफा देखने को मिला था। 20 से 30 करोड़ डोज 29 दिनों में और फिर अगले 34 दिनों में यह आंकड़ा 40 करोड़ तक पहुंच गया था।

इसके बाद अगले 10 करोड़ यानी 50 करोड़ का लक्ष्य 20 दिनों में हासिल हुआ था। फिर यह अंतर और कम होते हुए 19 दिनों का ही रह गया था। अब यह महज 13 दिन ही रह गया, जब कोरोना वैक्सीन के टीके लगाने का आंकड़ा 60 से 70 करोड़ तक पहुंच गया है। देश में 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी और पहले राउंड में देश भर में हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया गया था। इसके बाद 60 साल से अधिक के बुजुर्गों को इस दायरे में लाया गया था और फिर 45 साल से अधिक आयु के लोगों को इसमें लाया गया था।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *