CGPSC : छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट इंजीनियर के 86 पदों पर भर्ती
नई दिल्ली
CGPSC SES Notification 2021 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( सीजीपीएससी ) की राज्य इंजीनियरिंग सेवा ( एसईएस ) परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए जल संसाधन विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 83 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार psc.cg.gov.in पर जाकर 15 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता – सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री।
आयु सीमा- 21 वर्ष से 30 वर्ष। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। छत्तीसगढ़ के एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।
आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से होगी।
वेतनमान – लेवल – 12 ( वेतन बैंड – 15600-39100 + ग्रेड वेतन 5400)
चयन – लिखित परीक्षा व इंटरव्यू।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 15 सितंबर 2021
एग्जाम फीस का भुगतान करने की अंतिम तिथि – 15 सितंबर 2021
आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि – 21-25 सितंबर 2021
परीक्षा तिथि – 26 नवंबर 2021
