पैरो से 150 पेंटिंग बनाने वाले गोकरण का कीर्तिमान गोल्डन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
भिलाई
छत्तीसगढ़ के प्रख्यात दिव्यांग कलाकार गोकरण पाटिल का नाम अब विख्यात गोल्डन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। गोकरण ने अपने पैरों से 150 पेन्टिग बनाई। इन पेंटिंग में आस-पास के परिवेश से लेकर देश और दुनिया की प्रख्यात हस्तियों की पेंटिंग शामिल हैं। हाल ही में गोकरण ने छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिल कर उन्हें उनकी पेंटिंग भेंट की थी। जिस पर राज्यपाल ने उनकी हौसला अफजाई की थी।
गोकरण के विश्व कीर्तिमान का प्रमाणपत्र गोल्डन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्डस की अधिकृत संवाददाता सोनल राजेश शर्मा ने रविवार को भिलाई स्थित उनके निवास पहुंचकर दिया। इस दौरान समाजसेवी संगठन गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लै व समस्त पारिवारिक स्वजन उपस्थित थे।
