अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ केस दर्ज  

मुंबई
 बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के अंधरी इलाके में अपनी कार से एक व्यक्ति को कथित रूप से टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एक्टर रजत बेदी के खिलाफ एफआईआर डीएन नगर थाने में दर्ज हुए है। डीएन नगर पुलिस के मुताबिक अभिनेता रजत बेदी ही घायल को कूपर अस्पताल ले आए थे, जहां उन्होंने बताया कि पीड़ित को उनकी कार से टक्कर लग गई थी। पीड़ित की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती है। 

रिपोर्ट के मुताबिक डीएन नगर निवासी 39 वर्षीय एक व्यक्ति सोमवार (06 सितंबर) को काम से लौटते समय अभिनेता रजत बेदी की कार की चपेट में आ गया और उसकी हालत गंभीर है। पीड़ित परिवार ने कहा कि अभिनेता ने उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया और उनकी मदद करने का वादा किया था। हालांकि कुछ समय बाद वह उन्हें छोड़कर निकल गए थे। इन धाराओं में दर्ज की गई रजब बेदी के खिलाफ केस डीएन नगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मिलिंद कुर्दे ने मिड डे को बताया कि अभिनेता रजत बेदी के खिलाफ आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिलिंद कुर्दे ने कहा कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित, जिनकी पहचान राजेश रामसिंह दूत से हुई है, वह एक्सीडेंट के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रह है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *