प्रभारी कार्यपालन अभियंता निलंबित
रायपुर
पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बिलासपुर के प्रभारी कार्यपालन अभियंता को बिना अनुबंध के अत्यधिक राशि का भुगतान किये जाने की शिकायत पर निलंबित कर दिया बताया जाता है कि प्रभारी कार्यपालन अभियंता के आर गंगेश्री के खिलाफ शिकायत मिली कि उन्होने अपने पद का दुरपयोग करते हुए बिना अनुबंध के अत्यधिक व्यय की राशि का भुगतान कर दिया। इस शिकायत के बाद विभागीय मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उन्हे निलंबित करने के आदेश दिए। निलंबन के बाद श्री गंगेश्री का मुख्यालय जगदलपुर रखा गया।
