डॉ. मनोज लाहोटी मामले में नायक ने दिए जांच के आदेश

रायपुर
महिला आयोग की अध्यक्ष डा किरणमयी नायक ने डॉ मनोज लाहोटी मामले मे डॉक्टर संघ के द्वारा मौखिक रूप से किये गये निवेदन जाच किये जाने के आदेश दिए है।

उल्लेखनीय है कि आवेदिका  लक्ष्मी पांडे विरुद्ध डॉ मनोज लाहोटी का सुनवाई शनिवार को नियत था। इस मामले में आयोग अध्यक्ष की अनुपस्थिति में जो घटनाक्रम कारित होने की जानकारी अनावेदक की अनुपस्थिति में डॉक्टरगणों के द्वारा आयोग अध्यक्ष को बताया गयाह उसके आधार पर डॉ. मनोज लाहोटी मामले में संज्ञान लेते हुए जो शिकायत आज डॉक्टर संघ के द्वारा मौखिक रूप से निवेदन किया गया था तथा इस प्रकरण की आवेदिका लक्ष्मी पांडे ने शपथ पत्र पर एक लिखित शिकायत आयोग अध्यक्ष को दी है। आयोग के कर्मचारी पक्ष की ओर से जो जानकारी मिली है उस सन्दर्भ में विस्तृत जांच कराने के आदेश महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक के द्वारा जारी कर दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *