एप्को द्वारा “ग्रीन गणेश” प्रतिमा निर्माण के शिविर का दूसरा दिन

भोपाल
एप्को द्वारा आयोजित मिटटी से गणेश प्रतिमा निर्माण के प्रशिक्षण शिविर को जन सामान्य का व्यापक समर्थन मिल रहा है। एप्को वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष ग्रीन गणेश शिविर का आयोजन करता आ रहा है। इस आयोजन से जन सामान्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता देखने को मिल रही है। जन सामान्य में पी.ओ.पी. से बनी मूर्तियों एवं उन पर लगे रासायनिक रंगों के प्रति चेतना जागृत हुई है। अब नागरिक स्वप्रेरणा से ग्रीन गणेश प्रतिमा निर्माण के लिये प्रेरित हो रहे है। शिविर के दूसरे दिन 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा एप्को के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाना सीखा। यह शिविर 8 सितम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक संचालित रहेगा।

कार्यक्रम का समन्वयन एप्कों के अधीक्षण यंत्री जे.पी. नामदेव एवं सहायक यंत्री संजय पाण्डेय द्वारा किया जा रहा है। मूर्ति निर्माण का प्रशिक्षण एप्को के सहायक वास्तुविद् कमलेश वर्मा द्वारा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *