मुख्यमंत्री चौहान ने झाबुआ जिले में हुई दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ जिले के पेटलावद में एक ट्राली पलटने से तीन व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में, मैं और मध्यप्रदेश के सभी नागरिक शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना तथा घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत नागरिकों के परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
