बाराबंकी में वकील की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, इलाके में सनसनी

 बाराबंकी 
बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र के नारे पुरवा गांव के पास शनिवार की देर शाम गला रेत कर एक अधिवक्ता की हत्या कर दी गई। रविवार की भोर घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल पर ही मृतक का मोबाइल, हेलमेट और बाइक पड़े मिले। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने मामले की छानबीन की और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की।

नगर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे के किनारे नारे पुरवा गांव के पास पोल्ट्री फार्म के पीछे रविवार की भोर एक युवक का शव मिला। पास ही मोबाइल फोन, हेलमेट और बाइक भी पड़ी थी। उधर से गुजरे ग्राम प्रधान ने युवक का शव देखकर कोतवाली में सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान कुलदीप रावत निवासी ग्राम छेद्दा पुरवा थाना सफदरगंज के रूप में की गई। मृतक पेशे से अधिवक्ता था। अधिवक्ता की गला रेत कर हत्या की गई थी। उसके गले पर धारदार औजार से रेते जाने का निशान था और कान से खून बह रहा था। घटनास्थल पर सीओ, एडिशनल एसपी उत्तरी और पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे और मामले की पड़ताल की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *