प्रदेश में इस माह के अंत तक लगेंगे 160 ऑक्सीजन प्लांट
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सितंबर माह के अंत तक 160 आॅक्सीजन संयंत्र लगाने का काम पूरा कर लिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आज 22 कोरोना के नये प्रकरण आए है कल 18 प्रकरण आए थे। यह संकेत है कि हम सावधान हो जाए। वे आज कोरोना की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में स्वास्थ्य आयुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि आज प्रदेश में 22 प्रकरण आए है।जबलपुर और सागर में जो पॉजिटिव प्रकरण सामने आए हैं उनमें कुछ रोगी अधिक आयु के हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य और प्रभारी मंत्री परस्पर संवाद कर संक्रमण के स्थिति का जायजा लेते रहें। इसे खतरे की घंटी माने और सभी सावधान हों।
