राकेश टिकैत किसान महापंचायत में बोले- सरकार को देनी होगी वोट से चोट, मोदी-शाह को बताया बाहरी

नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के जीआईसी मैदान में आज किसान महापंचायत जारी है। देशभर से हजारों किसानों का सैलाब इसमें हिस्सा लेने के लिए पहुंचा है। महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। राकेश टिकैत ने कहा कि हम शहीद हो जाएंगे लेकिन मोर्चा डटा रहेगा हमारा आंदोलन खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने का भाव 450 रुपये कुंतल चाहिए। कृषि बिलों की वापसी तक किसान गाजीपुर बार्डर से घर नहीं जाएंगे। महापंचायत के मंच से सरकार विरोधी नारे लगाए गए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि आगामी यूपी और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को उखाड़ फेंकना है। मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात हैं। इस महापंचायत में देशभर के 300 से ज्यादा सक्रिय संगठन शामिल हुए हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *