टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव हुए

नई दिल्ली
भारत के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उन्हें फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है। उनके साथ तीन स्टाफ मेंबर को भी आइसोलेशन में रखा गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने रवि शास्त्री, बॉलिंग कोच बी अरुण, फील्डिंग को आर श्रीधर, फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल को एहतियात के तौर पर आइसोलेशन में रखा गया है। इन सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ है और ये सभी टीम होटल में रहेंगे। ये चारों सदस्य टीम इंडिया के साथ तब तक यात्रा नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल टीम से पुष्टि  नहीं हो जाती। बीसीसीआई ने अपने बयान में आगे कहा गया है कि टीम के बाकी सदस्यों का भी फ्लो टेस्ट किया गया। टीम के सदस्यों के दो फ्लो टेस्ट किए गए, एक बीती रात को और एक सुबह। जिन सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई उन सदस्यों को ओवल टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर जाने की मंजूरी दी गई।

ओवल टेस्ट की बात करें तो टीम इंडिया ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 280 रन बना लिए हैं। भारत के पास इस समय 181 रनों की लीड है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 291 रन बनाए थे। भारत की पहली पारी 191 रनों पर सिमट गई थी। मैच का आज चौथा दिन हैं और भारत की तरफ से इस समय क्रीज पर विराट कोहली और रवींद्र जडेजा है। जडेजा 12 और कोहली 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज इस समय 1-1 से बराबरी पर है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *