बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर स्पेशल गाड़ी में अतिरिक्त कोच की सुविधा
बिलासपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 08245/08246 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा बिलासपुर से 0 सितम्बर 2021 को तथा बीकानेर से 7 सितम्बर 2021 को उपलब्ध रहेगी । इस सुविधा की उपलब्धता से स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे
