नियोदुकान हुई लॉच, 100 मिलियन रिटेलर्स बनेंगे आधुनिक
बिलासपुर
वन-स्टॉप-शॉप प्लेटफॉर्म ने रिटेलर्स को अपने व्यापार को आधुनिक तौर-तरीकों से लैस करने और डिजिटल प्रक्रिया को तेजी से अपनाने के लिए नियोदुकान की शुरूआत की हैं जहां 2025 तक 100 मिलियन रिटेलर्स तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है और ये सब आधुनिक डिजिटल पेमेंट हब से लैस होंगे।
देश भर में रिटेल सेक्टर को बड़े पैमाने पर आधुनिक बनाने के प्रयास में भारत के प्रमुख ब्रांचलेस बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट्स नेटवर्क पेनियरबाय ने रिटेलर्स एसोसिएशन स्किल काउंसिल आॅफ इंडिया (आरएएससीआई) के साथ साझेदारी कर पेनियरबाय नियोदुकान लॉन्च किया। पेनियरबाय नियोदुकान अपनी तरह का पहला समग्र स्टोर मैनेजमेंट टूल है। इसका उद्देश्य रिटेल स्टोर्स को डिजिटाइज करना और आखिरी छोर तक डिजिटल प्रक्रिया को पहुंचाना है। पेनियरबाय नियोदुकान डिजिटल पेमेंट के कई विकल्पों के साथ, क्रेडिट मैनेजमेंट के लिए डिजिटल लेजर और थोक में आॅनलाइन खरीद के विकल्पों के लिए अपने रिटेल पाटर्नर्स को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना चाहता है। इसी के साथ कारोबारियों को मौजूदा समय में सुविधाजनक ढंग से व्यापार करने की सुविधा देकर पेनियरबाय नियोदुकान की नजर फलता-फूलता इकोसिस्टम बनाने पर है।
