उच्च न्यायालय मे जल्द दो नये जज करेगे ज्वाईन

बिलासपुर
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय मे जल्द ही दो नए जस्टिस ज्वाईन करेगे। इन दोनो नामो का प्रस्ताव उच्च न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट के पास भेजा था।जिस पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजिअम ने दो नामों पर अपनी सहमति की मुहर लगा दी है।

जिन दो नामों को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजिअम ने मंजूरी दी है उनमें एक नाम बार से है तो दूसरा न्यायिक सेवा से है। बार से अधिवक्ता सचिन सिंह राजपूत का नाम है जबकि न्यायिक सेवा से रजिस्ट्रार रहे दीपक कुमार तिवारी का नाम है। प्रक्रिया के अनुरुप अब औपचारिक ऐलान होना है, जिसके पहले राष्ट्रपति इस प्रस्ताव पर अनुमोदन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *