जल प्रदाय योजनाओं के निर्माण कार्य और पेयजल व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण हो

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा और निर्देशों के अनुरूप जल जीवन मिशन के कार्य किए जायें ताकि आमजन को लम्बें समय तक योजना का लाभ मिल सके। मिशन में निर्मित की जा रही जल प्रदाय योजनाओं का निर्माण कार्य और पूर्ण हो चुकी योजनाओं से प्रदाय किया जा रहा जल गुणवत्तापूर्ण हो यह सुनिश्चित करें। अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मलय श्रीवास्तक ने बुरहानपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में जल जीवन मिशन में हो रहे कार्यों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव श्रीवास्तव ने ग्राम खतला वन ग्राम खतला, दहिलाला, अहिरगढ़, चुलखान, झांझर आदि ग्रामों में जाकर जल जीवन मिशन कार्यो को देखा। उन्होंने नल से जल प्राप्त कर रहे ग्रामीणों के घर जाकर उनसे चर्चा तथा जल गुणवत्ता को भी देखा। अपर मुख्य सचिव ने ग्रामीणों से कहा कि ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के साथ सहयोग कर जल प्रदाय योजना का निरन्तर और लम्बें समय तक उपयोग करें। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी कि जल प्रभार की राशि सभी लोग नियमित भरते रहें।

जल जीवन मिशन के कार्यों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रवीण सिंह, प्रमुख अभियंता पीएचई के.के. सोनगारिया सहित जिला प्रशासन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *