टोक्यो पैरालंपिक: कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में गोल्ड मेडल पर किया कब्जा

नई दिल्ली
भारतीय खिलाड़ियों का टोक्यो में खेले जा रहे पैरालंपिक खेलों के आखिरी दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को पैरा खिलाड़ी कृष्णा नागर ने बैडमिंटन के एसएच6 कैटेगरी के फाइनल में हांगकांग के चू मान काई को 21-17,16-21, 21-17 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस गोल्ड के साथ ही भारत ने पैरालंपिक खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां गोल्ड अपने नाम कर लिया है, जबकि उसके कुल मेडल्स की संख्या 19 हो गई है। कृष्णा से पहले बैडमिंटन में तीन खिलाड़ी प्रमोद भगत (गोल्ड), सुहास यथिराज (सिल्वर) और मनोज सरकार (ब्रॉन्ज) मेडल अपने नाम कर चुके हैं।

कृष्णा ने फाइनल मैच में शानदार शुरुआत करते हुए जल्दी ही हांगकांग के खिलाड़ी के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने इसे पहले गेम के आखिर तक बरकरार रखा और 21-17 के अंतर से इसे अपने नाम किया। हालांकि दूसरे गेम में चू मान काई ने वापसी की और भारतीय खिलाड़ियों की गलतियों का फायदा उठाते हुए 16-21 से इसे अपने नाम किया, जिसकी वजह से मैच का नतीजा तीसरे और निर्णायक गेम में जाकर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *