मुख्यमंत्री चौहान को “कोरोना से डरो ना, इसे है हराना” पुस्तिका भेंट
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को डॉ. ए.के. चौधरी ने कोरोना-19 "कोरोना से डरो ना, इसे है हराना" पुस्तिका भेंट की। इस पुस्तिका में कोरोना के लक्षण, कोरोना को फैलने से रोकने के उपाय, कोविड-19 अनुकूल व्यवहार, परिवर्तन अभियान और संक्रमण के पश्चात उपयोग में आने वाली प्रमुख औषधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस विषय पर निरंतर जन-शिक्षा की आवश्यकता है। इसलिए ऐसी पुस्तकों का प्रकाशन सराहनीय है।
