मुख्यमंत्री चौहान ने पैरा ओलिंपिक खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पैरा ओलिंपिक में आज भारत के लिए पदक जीतने वाले होनहार खिलाड़ियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खिलाड़ियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन से भारत के गौरव में वृद्धि हुई है।

पैरा ओलिंपिक में मुख्यमंत्री चौहान ने आज पिस्टल निशानेबाजी मिक्स्ड 50 मीटर में भारत के लिए स्वर्ण पदक अर्जित करने वाले मनीष नरवाल और रजत पदक अर्जित करने वाले सिंहराज अधाना, बैडमिंटन पुरूष सिंगल्स में एसएल-3 में स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत और कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *