मुख्यमंत्री चौहान द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षक दिवस पर समस्त शिक्षकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने संदेश में कहा है कि समाज को गढ़ने का कार्य शिक्षक ही करते हैं। शिक्षण कार्य पावन कार्यों में से एक है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना काल में भी शिक्षकों ने वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षित, प्रशिक्षित करने का कार्य किया। इस अवधि में शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना काल में भी शिक्षकों ने विपरीत परिस्थितियों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षण का लाभ प्रदान किया। इसके फलस्वरूप विद्यार्थियों का अध्ययन का क्रम नहीं टूटा और वे शिक्षा में निरंतरता का अनुभव कर सके। यही राष्ट्र निर्माण के लिए किए जाने वाले प्रयास माने जाते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने शिक्षक समुदाय से अपेक्षा की कि वे समाज को गढ़ने के कार्य में पूर्व की तरह समर्पित भाव से अपनी सेवाएँ देते रहेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थी वर्ग से भी शिक्षक समुदाय के प्रति पूर्ण सम्मान भाव के साथ आचरण सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *