रानू मंडल की बायोपिक में ये अभिनेत्री निभाएंगी मुख्य किरदार
मुंबई
कभी रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाना गाने वालीं रानू मंडल रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ को गाते हुए लोगों ने रानू मंडल को सुना। उनका वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म के एक गाने में मौका दिया। हालांकि उसके बाद रानू मंडल गायब हो गईं। इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का चलन है। ऐसे में रानू मंडल पर भी फिल्म की तैयारी चल रही है। फिल्म का नाम ‘मिस रानू मारिया’ है और इसे ऋषिकेश मंडल निर्देशित कर रहे हैं।
कौन हैं अभिनेत्री?
बायोपिक फिल्म में रानू मंडल का मुख्य किरदार बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री इशिका डे कर रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए इशिका ने बताया कि फिल्म की शूटिंग कोलकाता और मुंबई में होगी।
