रविकिशन और कल्लू स्टार ‘राधे’ 10 सितम्बर को होगी रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार रवि किशन और अरविंद अकेला कल्लू की भोजपुरी फिल्म ‘राधे’ 10 सितंबर को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रवि किशन और अरविंद अकेला कल्लू की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे बिहार झारखंड के सिनेमाघरों में एक साथ भव्यता के साथ 10 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की निर्मात्री नेहा श्री ने बताया, यह फिल्म पहले बन चुकी थी,लेकिन कोविड के कारण हमारी फिल्म रिलीज नही हो पायी। भोजपुरिया दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे की फिल्म कब रिलीज होगी,लेकिन अब उनकी इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। 10 सितंबर को राधे सम्पूर्ण बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। गौरतलब है कि राधे में रवि किशन और अरविंद अकेला कल्लू की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार एक साथ देखने को मिलेगी। फिल्म में नेहा श्री और प्रियंका पंडित अहम किरदार में नजर आयेंगी। राधे की निर्मात्री नेहा श्री है जबकि निर्देशक एवं संगीतकार रितेश ठाकुर है। फिल्म की कहानी के बारे निर्देशक ने बताया कि फिल्म का मेन हीरो हाथी है,जिसका नाम राधे रहता है,इससे अधिक जानकारी के लिए दर्शकों को फिल्म देखनी पड़ेगी। फिल्म के कॉन्सेप्ट और डायलॉग बेहतरीन हैं। फिल्म साफ सुथरी पारिवारिक है,जिसे हर वर्ग के दर्शक देख सकते हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *