6 सितंबर से खुलेगी लाइब्रेरी, इन छात्रों और कर्मचारियों को मिलेगी एंट्री

 नई दिल्ली 
दिल्ली विश्वविद्यालय जल्द ही खोलने की तैयारी है। गुरुवार को डीयू प्रशासन ने कॉलेजों के प्रिंसिपल व विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। जिसमें लाइब्रेरी, लैब, कॉलेज खोलने को लेकर उनसे सुझाव लिए गए। विश्वविद्यालय जल्द ही इस बारे में एक विस्तृत एसओपी जारी करेगा।

डीयू के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो.राजीव गुप्ता ने बताया कि कैंपस खोलने को लगभग सबकी सहमति है। पहले कॉलेजों की लाइब्रेरी 6 सितंबर से खोलने की तैयारी है। इसमें छात्रों के बैठने की उम्मीद नहीं करते हैं लेकिन सभी प्रिंसिपलों को कहा है कि छात्र आकर अपनी किताबें इश्यू करा सकें। मैं एसओपी बना रहा हूं जिसमें छात्र पहले से ईमेल या अन्य माध्यमों के जरिए पहले कॉलेज को बता सकें। 

13 सितंबर या उसके आसपास की तिथि से विज्ञान या उन विषयों के छात्रों को बुलाने की तैयारी है जिनके विषयों में प्रयोगात्मक कार्य हैं। थ्योरी कक्षाएं अभी ऑनलाइन ही चलेंगी। उसमें समय सारिणी बनाने के लिए भी कॉलेजों को कहा गया है जिन दिन छात्र कॉलेज आते हैं उस दिन उनकी थ्योरी कक्षाएं न रखी जाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *