जुमे की नमाज के बाद आज सरकार का ऐलान,  ताजपोशी को तालिबान तैयार

काबुल 
तालिबान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ईरान की तर्ज पर नई सरकार के निर्माण की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। तालिबान के नेताओं ने गुरुवार को कहा कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सरकार गठन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। सबसे बड़े धार्मिक नेता मुल्ला हेबतुल्ला अखुंदजादा को देश का सर्वोच्च नेता बनाया जाएगा। तालिबान की मानें तो बातचीत की प्रक्रिया पूरी हो गई है और सरकार के खाके पर मुहर लग गई है। 

अखुंदजादा ही होंगे सर्वेसर्वा
नई सरकार में 60 वर्षीय मुल्ला अखुंदजादा तालिबान सरकार के सर्वोच्च नेता होंगे। वरिष्ठ नेता अहमदुल्लाह मुत्तकी ने सोशल मीडिया पर बताया कि राष्ट्रपति भवन में एक समारोह की तैयारी हो रही है। अखुंदजादा सबसे बड़े राजनीतिक और धार्मिक प्राधिकारी होंगे। उनका पद राष्ट्रपति से भी ऊपर होगा और वह सेना, सरकार तथा न्याय व्यवस्था के प्रमुखों की नियुक्ति कर सकेंगे। देश के राजनीतिक, धार्मिक और सैन्य मामलों में उनका निर्णय आखिरी माना जाएगा। 

क्या है ईरान मॉडल
ईरान में नेतृत्व की तर्ज पर यह व्यवस्था की जाएगी जहां सर्वोच्च नेता देश का सबसे बड़ा राजनीतिक और धार्मिक प्राधिकारी होता है। उसका पद राष्ट्रपति से ऊपर होता है और वह सेना, सरकार तथा न्याय व्यवस्था के प्रमुखों की नियुक्ति करता है। देश के राजनीतिक, धार्मिक और सैन्य मामलों में सर्वोच्च नेता का निर्णय अंतिम होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *