पुलिस कप्तान संतोष को अंतर्राष्ट्रीय पुलिसिंग संस्था आईएसीपी 2021 का सम्मान
कोरिया
पुलिस कप्तान संतोष सिह को अंतर्राष्ट्रीय पुलिसिंग संस्था आईएसीपी (इंटरनेशनल एसोसिएशन आॅफ चीफ्स आॅफ पुलिस) ने आईएसीपी अवार्ड 2021 से नवाजा जायेगा। उन्हे यह सम्मान अगले वर्ष अक्टूबर मे अमेरिका के टेक्सास शहर मे आयोजित समारोह मे प्रदान किया जायेगा। इससे पूर्व यह सम्मान छत्तीसगढ़ के डीआईजी ईओडब्ल्यू आरिफ शेख को यह अवार्ड प्राप्त हो चुका है। यह सम्मान प्राप्त करने वाले राज्य के दूसरे आईपीएस अफसर है।
अमेरिका में स्थित अंतर्राष्ट्रीय पुलिसिंग संस्था आईएसीपी (इंटरनेशनल एसोसिएशन आॅफ चीफ्स आॅफ पुलिस) ने आईएसीपी अवार्ड 2021 से सम्मानित करने की घोषणा की है। इस पुलिस संगठन में विश्व के 165 देशों के पुलिस अधिकारी शामिल हैं। संतोष सिंह को यह अवार्ड 40 अंडर 40 कैटेगरी में दिया जा रहा है। यह विश्व के 40 वर्ष से कम आयु के ऐसे पुलिस अधिकारी जिन्होंने बेहतर नेतृत्व क्षमता के साथ पुलिसिंग कार्यों में नये प्रयोगों और अच्छे कार्यों से परिवर्तन लाने का प्रयास किया है, उन्हें दिया जाता है।
पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह को उनके द्वारा पिछले 8 वर्षों में बेहतर पुलिसिंग और पुलिस की छवि सुधारने में किए गए कार्यों के आकलन के आधार पर यह अवार्ड दिया जा रहा है। इस बार विश्व के 6 देशों- संयुक्त राज्य अमेरिका, यूएई, कनाडा, आॅस्ट्रेलिया, कोरिया और भारत के 40 पुलिस अधिकारियों को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसमें देश से उत्तरप्रदेश कैडर के आईपीएस अमित कुमार का नाम भी शामिल है।
द आईएसीपी प्रतिवर्ष इस तरह के अवार्डस सितंबर माह में अपने वार्षिक समारोह में घोषित करता है। अगले साल के समारोह में अवार्ड पाने वाले को अपने मुख्यालय टेक्सास में व्यक्तिगत रूप से बुलाकर सम्मानित करता है। अधिकारियों को अक्टूबर 2022 में टेक्सास, अमेरिका में यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा। पूर्व में छत्तीसगढ़ से डीआईजी ईओडब्ल्यू आरिफ शेख को यह अवार्ड प्राप्त हुआ है।
संतोष सिंह ने बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय तक सराहनीय काम किया है। महासमुंद पदस्थापना के दौरान बाल हितैषी पुलिसिंग को मजबूत करते हुये लगभग एक लाख बच्चों को सेल्फ-डिफेंस का प्रशिक्षण दिलवाया, जो कि एक विश्व रिकार्ड के रूप में दर्ज हुआ। इन कार्यों के लिए उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के हाथों दिल्ली के विज्ञान भवन में दिसंबर 2018 में 'चौंपियंस आॅफ चेंजझ् अवार्ड मिला।
रायगढ़ पदस्थापना के दौरान रायगढ़ पुलिस ने अपराध नियंत्रण के साथ कोविड में प्रशंसनीय कार्य किया. पुलिस हेल्प-डेस्क के माध्यम से जरूरतमंदों को कोविड के प्रथम चरण में लगभग एक लाख और द्वितीय चरण में चालीस हजार सूखा राशन और फूड पैकेट्स उपलब्ध कराया गया।
