श्रीलंका ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज में ली लीड 

नई दिल्ली 
मेजबान श्रीलंका ने गुरुवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में साउथ अफ्रीक को 14 रनों से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 300 रनों का स्कोर बनाया। मेजबान टीम के लिए अविष्का फर्नांडो ने 115 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 118 रनों का स्कोर बनाया। उनके अलावा असालांका ने 72 और धनंजय डर सिल्वा ने 44 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए।  श्रीलंका से मिले 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 286 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मारक्रम टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 96 रन बनाए। उनके अलावा रासी वेन डेर डुसने ने 59, कप्तान टेम्बा बवुमा ने 38, हेनरिक क्लासेन ने 36 और जानेमन मलान ने 23 रन बनाए। श्रीलंका के लिए अकिला धनंजय को सबसे ज्यादा दो विकेट मिले।  इस जीत के बाद श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे चार सितंबर को और तीसरा सात सितंबर को को होगा। वनडे सीरीज के बाद 10 सितंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होगा जिसका आखिरी मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *