9027 पदों पर जानें कब आयोजित हो सकती है लिखित परीक्षा
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर के 9027 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अब लिखित परीक्षाओं का नंबर है। लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आगामी अक्तूबर के अंत में या नवंबर माह के पहले सप्ताह में आयोजित करने की तैयारी में है। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 9534 पद भरे जाने हैं। बता दें, इस लिखित परीक्षा में सब-इंस्पेक्टर के 9027 पद, पीएसी में प्लाटून कमांडर के 484 पद और अग्निशमन विभाग में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पद भरे जाएंगे। डीजी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड आरके विश्वकर्मा ने बताया कि करीब 12.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। ऑनलाइन लिखित परीक्षा करीब 22 दिन होगी। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा का संचालन होगा। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के तीसरे सप्ताह के मध्य परीक्षा पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है। परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
