अजय माकन और डॉ. चंदन यादव पीसी कर बतायेंगे मोदी सरकार की खामियां
रायपुर
एआईसीसी के महासचिव व पूर्व मंत्री अजय माकन व छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव आज शाम 07.45 बजे विस्तारा की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर पहुंचेंगे। 3 सितंबर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन में पत्रकारवार्ता में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे रायपुर से महासमुंद के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे महासमुंद में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे महासमुंद से रायपुर के लिए रवाना होंगे। 4 सितंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन रायपुर में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे रायपुर से धमतरी के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे धमतरी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे धमतरी से रायपुर के लिये रवाना होंगे।
