मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में रोपा करंज का पौधा
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जौरा विधायक सूबेदार सिंह राजोधा तथा सारंगपुर विधायक कुंवर सिंह कोठार के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में करंज का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रति दिन पौधरोपण करते हैं। करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।
