मुख्यमंत्री विधायक धु्रव के बेटे के दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर
मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल आज दोपहर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखण्ड के बरैहा में मरवाही विधायक डॉ.के.के. ध्रुव के आवास पहुंचकर उनके बेटे स्वर्गीयप्रवीण धु्रव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए।प्रवीण धु्रुव का विगत दिनों एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री नेप्रवीण धु्रव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।बघेल ने मरवाही विधायक डॉ.के.के.ध्रुव और उनके शोकाकुल परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदना प्रकट की। दशगात्र कार्यक्रम में खाद्य मंत्रीअमरजीत भगत, संसदीय सचिवचिंतामणि महाराज,विनोद सेवन लाल चंद्राकर,चंद्रदेव प्रसाद राय औरइंदरशाह मंडावी सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *