रेडक्रॉस सोसायटी ने जिला प्रशासन को आॅक्सीजन कंसन्ट्रेटर व एयर प्यूरीफायर सौंपा

सूरजपुर
रेडक्रॉस सोसायटी ने आज अपनी सामाजिक सहभागिता प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को आॅक्सीजन कंसन्ट्रेटर व एयर प्यूरीफायर सौंपा है। छ.ग. राज्य की रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा किए जा रहे पहल के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन रामकृष्ण ओझा की अगुवाई में गुरुवार को जन संवाद कक्ष में 10 नग आॅक्सीजन कंसंट्रेटर व 5 नग एयर प्यूरीफायर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को सौंपा है।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओराहुलदेव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य श्रवण जैन, उपेंद्र दुबे, लेखा प्रभारी लक्षणधारी, उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर एस सिंह ने बताया कि सभी आॅक्सीजन कंसंट्रेटर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजे जाएंगे जबकि एयर प्यूरीफायर का उपयोग जिला अस्पताल में किया जाएगा। उक्त दोनों सामग्री के मिलने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *