टूटेगी सदियों से चली आ रही परंपरा.. इस बार कोलकाता में ये 4 महिला पुजारी करेंगी दुर्गा पूजा

नई दिल्ली 
सदियों से चली आ रही परंपरा को तोड़ते हुए इस साल कोलकाता की चार महिला पुजारी दुर्गा पूजा करने वाली हैं। लगभग 10 साल पहले, नंदिनी, रूमा, सीमांती और पॉलोमी ने 'शुभमस्तु' नाम के संगठन का गठन किया, उनका यह संगठन विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजन करता रहा है। लेकिन यह पहली है जब वे लोग पुजारी के रूप में दुर्गा पूजा की रस्में निभाने वाली हैं।

कोलकाता में 66 पल्ली दुर्गा पूजा समिति के लिए ये महिलाएं सभी अनुष्ठानों में भाग लेंगी। लंबे समय से  इन महिलाओं के विचार कई लोगों को आकर्षित करते रहे हैं। इंडिया टुडे से बात करते हुए, चारों  महिलाओं ने बताया कि कैसे उन्होंने कैसे समाज के बनाए हुए स्टीरियोटाइप को तोड़ा है।

नंदिनी बताती हैं, "हमने कभी नहीं सोचा था कि रूढ़िवादिता को तोड़ना हमारा मुख्य लक्ष्य है। जब हमने शुरुआत की तो यह हमारे दिमाग में भी नहीं था। रूमा और मैं संस्कृत के प्रोफेसर हैं और हमने महसूस किया कि जब युवा पीढ़ी को इन अनुष्ठानों के बारे में बताते हैं तो वे इसमें रुचि लेती है। इन्हें समझने की कोशिश करते हैं।" नंदिनी की बेटी की शादी संगठन द्वारा आयोजित पहली सामाजिक शादी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *