स्कूल खुलेंगे आज से : 6वीं, 7वींं, 9वीं और 11वीं की कक्षाओं के संचालन की अनुमति

रायपुर
कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर मरीजों के गिरते आंकड़ों को देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अन्य कक्षाओं को भी खोला जाएगा। अभी तक पहली से लेकर पांचवी आठवीं और दसवीं एवं बारहवीं के बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है। सभी कक्षाओं के संचालन में कोरोना गाइड लाइन का पूरा-पूरा पालन कराने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन को दी गई हैं। यह कक्षाएं उन्हीं जिलों में प्रारंभ की जाएंगी जहां कोरोना की पॉजिविटी दर सप्ताह भर के भीतर 1 प्रतिशत से कम हो। विद्यार्थियों को कक्षाओं में एक दिन के अंतर पर बुलाया जाए या कह सकते हैं कि आधी संख्या में ही बच्चों को बुलाया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत जारी आदेश के मुताबिक सभी शासकीय व निजी स्कूलों को दो सितंबर से 6वीं, 7वींं, 9वीं और 11वीं की कक्षाएं संचालन की अनुमति दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित ग्राम पंचायत व स्कूल की पालक समिति और शहरी क्षेत्रों में संबंधित वार्ड पार्षद और स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा लेनी होगी। किसी भी बच्चे को यदि सर्दी, खांसी और बुखार है तो उसे नहीं बुलाया जाएगा, किसी बच्चे के लिए उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। आॅनलाइन कक्षाएं यथावत संचालित होते रहेगी। उक्त आदेश जारी करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव सरोज उइके ने यह भी बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोरोना से संबंधित दिशा निदेर्शों का पालन अनिवार्य रुप से किया जाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *