जीपी सिंह बयान दर्ज कराने पहुंचे ईओडब्ल्यू दफ्तर

रायपुर
निलंबित एडीजी जी पी सिंह सुको से मिली आंशिक राहत के बीच आज ईओडब्ल्यू दफ्तर पहुंचे और काफी देर वहां रुके। आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है उनके खिलाफ। राजद्रोह का मामला भी है। इसी पर सुको ने रोक लगाई है। एडिश्नल एसपी व टीआई ने उनका बयान दर्ज किया। अभी तक जानकारी के मुताबिक 15 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है। बयान दर्ज कराने के लिए ही वे अभी तक नहीं पहुंच रहे थे और पुलिस उन्हे संबंधित सारे ठिकानों पर पहले ही ढूंढ चुकी थी,आज वे खुद होकर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *