सौरव गांगुली से हुए विवाद पर खुलकर बोले रवि शास्त्री, पूर्व कप्तान को टीम बस में बिठाने से मना कर दिया था

नई दिल्ली 
भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री दोनों ने ही भारतीय क्रिकेट को कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। कभी खिलाड़ी के रूप में तो कभी प्रशासक और कोच के रूप में ये दोनों भारतीय क्रिकेट में अपनी भूमिका निभाई है। लेकिन क्रिकेट के साथ-साथ इन दोनों के बीच कई खट्टी-मीठी यादें भी जुड़ी हैं। शास्त्री-सौरव विवाद ने मीडिया में सनसनी फैला दी थी। एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि रवि शास्त्री ने सौरव गांगुली को टीम बस में बैठने से मना कर दिया क्योंकि गांगुली लेट हो गए थे। इस बारे में मौजूदा कोच रवि शास्त्री ने इस बारे में बात करते हुए इस प्रकरण की पूरी जानकरी दी।  टाइम्स नाउ को दिए गए इंटरव्यू में रवि शास्त्री ने इस विवाद का जिक्र करते हुए कहा, 'अगर कोई बस के लिए देर से आता है, तो बस चली जाएगी, कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कौन है, ये बस उसी दिन हो गया जब उस समय सौरव थे। ये सब बस उस दिन हो गया जब सौरव देरी से आए थे।' 

जब उनसे पूछा गया कि क्या आज भी सौरव उस मुद्दे को याद करते हैं। इसपर शास्त्री ने कहा, 'बिल्कुल भी नहीं, मेरी अभी उनसे कुछ दिन पहले ही बात हुई है जब वे यहां इंग्लैंड में थे। वास्तव में, हम दोनों टाटा स्टील के लिए साथ खेले हुए हैं। मैं उस टीम का कप्तान था और सौरव मेरी टीम में खेले थे। अब हम काफी आगे आ चुके हैं। मीडिया को ऐसी खबरें पसंद हैं। वे इस भेल पूरी और चाट को मिला कर एक मजेदार मसाला तैयार करते हैं। मैं भी ऐसी कहानियों को काफी पसंद करता हूं।'
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *