बड़वानी-सेंधवा मार्ग पर चट्टान गिरने से लगा जाम

बड़वानी
बड़वानी जिले के पलसूद के समीप बड़वानी-सेंधवा प्रादेशिक राजमार्ग पर बुधवार को पहाड़ी से दरक कर एक बड़ी चट्टान मार्ग पर गिर गई। चट्टान का मलबा राजमार्ग पर फैल जाने से दोनों ओर से यातायात बाधित हो गया। इससे सवारी वाहनों सहित अन्य वाहनों की कतार लग गई। जानकारी अनुसार बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे पलसूद के समीप चिंदी घाटी में पहाड़ी से दरक कर एक बड़ी चट्टान मार्ग पर गिर गई। हालांकि इस दौरान किसी तरह की कोई दुर्घटना नहीं हुई है। बड़ी चट्टान मार्ग पर गिर जाने से दोनों ओर से यातायात बंद हो गया। इससे यात्री बसों व चार पहिया वाहनों की कतार लग गई। दोपहर 12:30 बजे तक चट्टान पूरी तरह से हटाई नहीं जा सकती थी। पलसूद पुलिस मौके पर उपस्थित होकर यातायात व्यवस्थित करने के प्रयास में लगी है। वही जेसीबी व अन्य साधनों से चट्टान को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *