तीन आदमियों के साथ थे महिला के संबंध, पोल खुलने पर मारपीट, 1 की मौत

 नई दिल्ली  
जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति की कथित रूप से पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई जबकि उसके साथ रह रही एक महिला घायल अवस्था में मिली है। थानाधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि झारखंड से बंसती देवी अपने बेटे के साथ जयपुर आकर कन्हैया लाल रैगर के साथ रहने लगी थी। रैगर से उसके तीन बच्चे हैं। उसके बाद वह मुकेश नामक एक अन्य व्यक्ति के साथ रहने लग गई थी।

थानाधिकारी ने बताया कि करीब 40 वर्षीय महिला घुमंतु समुदाय की है। उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ समय से तीसरे व्यक्ति मोहन्या धाकड के साथ रह रही थी। सिंह ने बताया कि बीती रात मुहाना क्षेत्र में उक्त तीनों शख्स ने एक जगह बैठकर शराब पी। उस दौरान झगडे में कन्हैया और मुकेश ने कथित रूप से पत्थर से मोहन्या पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कथित रूप से बसंती की भी पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कन्हैया और एक महिला को हिरासत में लिया गया है जबकि मुकेश फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *